Breaking News

व्हाट्सएप और फेसबुक को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका

25 Aug, 2022 782

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्क व्हाट्सएप (WhatsApp) और फेसबुक (Facebook) को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सीसीआई यानी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच जारी रहेगी।हाईकोर्ट की डबल बेंच ने CCI जांच के खिलाफ फेसबुक और व्हाट्सएप्प की अर्जी को खारिज कर दी है। इससे पहले, सिंगल बेंच ने भी दोनो की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ व्हाट्सएप्प और फेसबुक ने हाई कोर्ट की डबल बेंच के सामने अर्जी लगाई थी। दरअसल पिछले साल जनवरी में सीसीआई ने व्हाट्सएप की नई निजता नीति की जांच का आदेश दिया था, जिसका व्हाट्सएप और फेसबुक ने विरोध किया था। पिछले साल अगस्त महीने में ही दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया कंपनियों के लिए आईटी नियमों को चुनौती देते हुए फेसबुक और व्हाट्सऐप की ओर से दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार से भी जवाब मांगा था। बता दें कि व्हाट्सएप और फेसबुक को भारी संख्या में लोग यूज करते हैं।

अन्य खबरे