एसटी चालक की लापरवाही ने ली मासूम की जान
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के जवार एसटी बस डिपो में बस पीछे लेते समय बस चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हुआ है. जिसकी तस्वीरें मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. जवार बस डेपो में खड़ी स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस पहले आगे की तरफ जाती है उसके बाद रिवर्स गियर में बस का चालक इसे पीछे की ओर ले जाता है. इसी दौरान एक मासूम बच्चा अपने परिजनों के साथ वहां खड़ा था. तभी राज्य परिवहन की एसटी बस को ड्राइवर रिवर्स गियर में जैसे ही पीछे की तरफ ले जाता है उसी दौरान बस का बायां हिस्सा पास में खड़ी दीवार से टकरा जाता है जिसकी वजह से उक्त दीवार पास में खड़े बच्चे पर गिर जाती है जिसकी चपेट में आने की वजह से बच्चे की मौत हो गयी. ये भयावह मंजर 10 नवंबर की रात ठीक आठ बजकर चौबीस मिनट का है.इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई .