विधानभवन परिसर में विपक्ष के हंगामें के बाद भारतीय खिलाड़ियों के लगे पोस्टर
पूरे विधान भवन में सत्ताधारी पार्टी के विधायक प्रताप सरनाईक की तरफ से पोस्टर लगाए गए है। इस पोस्टर्स में भारतीय खिलाड़ियों के बजाए सिर्फ तीन नेताओं की तस्वीर लगाए गए है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की फोटो लगाई गई है। पोस्टर्स में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर नहीं होने से विपक्ष आग बबूला हो गया है। साथ ही सरकार पर आरोप लगाया गया कि सरकार वर्ल्ड कप का क्रेडिट लेना चाहती है। इन पोस्टर के जरिए टीम इंडिया का अपमान किया गया है। विपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि स्वागत पोस्टर में खिलाड़ियों के फोटो क्यों नहीं लगाए गए? सबको पता है कि चुनाव करीब है इसलिए श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। वहीं एनसीपी शरद गुट के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के विधायक रोहित पवार ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्व कप जीत कर आए खिलाड़ियों के नाम पर राज्य सरकार अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद राजनीति गलियारों में वार पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि बाद में भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर को विधानभवन के बाहर लगाया गया।