Breaking News

फिल्म कबीर सिंह के सनकी दीवाने ने की लड़की की हत्या

15 Oct, 2019 1271
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

फिल्मों से जहां एक तरफ सन्देश मिलता है, वहीं कई बार उसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है. बात अगर फिल्म कबीर सिंह की की जाए तो उसका एक दीवाना हत्यारा निकला है. गौरतलब है कि टिकटॉक स्टार जॉनी दादा उर्फ अश्विनी कुमार निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह से इस हद तक प्रभावित हुआ कि उसने एक लड़की की हत्या कर दी. उस लड़की की दिसंबर में किसी और से शादी होने वाली थी और जॉनी दादा को जैसे ही इसकी खबर हुई, तो उससे रहा नहीं गया और उसने गुस्से में लड़की की जान ले ली. गौरतलब है कि पिछले दिनों जॉनी दादा ने कबीर सिंह के एक डायलॉग जो मेरा नहीं हो सका, उसे किसी और का होने का मौका नहीं दूंगा पर एक वीडियो भी बनाया था. हालांकि कुछ दिन बाद ही अश्विनी ने भी आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया कि किस तरह कबीर सिंह जैसी फिल्में लोगों को ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए उकसा रही हैं. इस घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि मैं उस लड़की और उसके परिवार के लिए बहुत सॉरी फील करता हूं. ये बहुत बुरा है कि लड़की की जिंदगी चली गई. लेकिन मेरी फिल्मों कबीर सिंह या अर्जुन रेड्डी ने कभी हत्या का समर्थन नहीं किया. ज्ञात हो कि यूपी के रहनेवाले जॉनी दादा के लिए कत्ल करना कोई नई बात नहीं थी. जब पुलिस ने उसके बारे में डिटेल्स में जाना, तो उन्हें पता चला कि उसके ऊपर कत्ल के और भी आरोप लग चुके हैं. टिकटॉक पर जॉनी दादा ने बहुत ज्यादा गुस्सा करने वाले शख्स की इमेज थी. खबरों की मानें, तो वह दुबई की रहने वाली एक फ्लाइट अटेंडेंट को चाहता था, लेकिन उस लड़की की शादी किसी और से होने वाली थी. जैसे ही जॉनी दादा को यह पता चला, उसने उस लड़की की जान ले ली. बताया जा रहा है कि जॉनी संदीप रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह से ज्यादा प्रभावित था.ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई आज के दौर में भी फिल्में किसी की सोच इतनी बदल देती हैं कि वह हत्या जैसे गंभीर अपराध तक करने से बाज नहीं आता! 

अन्य खबरे