Breaking News

औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर प्रदर्शन के बाद नागपुर में हिंसा

18 Mar, 2025 193
संवाददाता/in24 न्यूज़।

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच सोमवार को नागपुर के महाल में दो समुदायों के बीच भारी बवाल हो गया.और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।. महाराष्ट्र के नागपुर के महाल में सोमवार की रात दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हिंसा भड़क गई थी.इस दौरान उपद्रवियों ने दर्जनों दुकानों में तोड़फोड़ की, वाहनों में आग लगाई और जमकर पथराव किया गया.हिंसा के बाद शहर के 10 थाना क्षेत्र के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. बता दें कि सबसे पहले नागपुर के महाल में हिंसा हुई थी.जिसमें कुछ पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं.पुलिस के मुताबिक महाल इलाके के चिटनिस पार्क के पास शाम करीब साढ़े 7 बजे के आस पास हिंसा भड़की.पुलिस ने बताया कि हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित यही इलाका है. यहां उपद्रवियों ने कुछ गाड़ियों में आग लगा दी और कुछ लोगों के घरों पर भी पत्थर फेंके गए.इसके बाद रात 10.30 से 11.30 के बीच ओल्ड भंडारा रो संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच सोमवार को नागपुर के महाल में दो समुदायों के बीच भारी बवाल हो गया.और देख ड के पास हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई.यहां भीड़ ने कई गाड़ियों को जला दिया.वहीं दोनों जगहों पर हुए बवाल के दौरान भीड़ ने 25 से अधिक बाइक और तीन कारों को आग के हवाले कर दिया.अब तक 60 से दंगाइयों को हिरासत में लिया गया है जबकि 25 से 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

 
नागपुर पुलिस का कहना है कि अफवाहों की वजह से झड़प हुई.नागपुर पुलिस के डीसीपी अर्चित चांडक ने बताया कि घटना गलतफहमी की वजह से हुई लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है.उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल प्रयोग किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया.वहीं अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंघल ने आश्वस्त किया है कि हालात नियंत्रण में हैं.हिंसा भड़कने के बाद नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू की गई है.ये कर्फ्यू कोतवाली, गणेश पेठ तहसील, लकड़गंज, पचपाओली, शांति नगर, सक्करदारा, नंदनवन, इमामबाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर में लागू किया गया है.जारी आदेश के मुताबिक, कर्फ्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति को बिना वजह घर से निकलने की इजाजत नहीं है. घर के अंदर भी पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे.हालांकि, मेडिकल या इमरजेंसी की स्थिति में घर से बाहर निकल सकते हैं.इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, सरकारी कर्मचारी, एग्जाम देने जाने वाले छात्र, फायर ब्रिगेड और एसेंशियल सर्विसेस से जुड़े लोगों पर कर्फ्यू लागू नहीं होगा.
 
बता दें कि दूसरी झड़प रात साढ़े दस से साढ़े 11 बजे के बीच हंसपुरी इलाके में पुराना भंडारा रोड के पास हुई.इस दौरान एक उग्र भीड़ ने कई वाहनों को जलाया और इलाके में घरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि अचानक से भीड़ आई और पत्थर फेंके और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. बता दें कि विकी कौशल की फ़िल्म छावा के रिलीज होने के बाद से औरंगजेब को लेकर विवाद चल रहा है.बवाल और तब बढ़ गया था जब समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने औरंगजेब को अच्छा शासक बताते हुए कहा था कि उनका मानना है कि औरंगजेब क्रूर नहीं था.उनका दावा था कि फिल्मों के जरिए औरंगजेब की गलत छवि पेश की जा रही है. इसके बाद से ही औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग तेज हो गई है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कुछ दिन पहले औरंगजेब की कब्र हटाने की बात कही थी.वहीं एक दिन पहले ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने धमकी दी थी कि अगर औरंगजेब की कब्र सरकार नहीं हटाती है तो बाबरी जैसा हश्र होगा.सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

अन्य खबरे