Breaking News

अभिनेता अक्षय कुमार ने किया मेट्रो से सफर

19 Sep, 2019 1164
संवाददता/in24 न्यूज़।   
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में मेट्रो की सवारी की हैंl उन्होंने निर्देशक राज मेहता के साथ घाटकोपर से वर्सोवा के लिए मेट्रो की सवारी कीl दोनों इस मौके पर अपनी अगली फिल्म 'गुड न्यूज' का प्रचार कर रहे थे। इस वीडियो में अक्षय कुमार ने अपना समय बचाने के लिए मुंबई मेट्रो रेल की प्रशंसा भी की क्योंकि सड़क से अपने तय स्थान तक पहुंचने के लिए बहुत लंबा समय लग सकता थाlअक्षय कुमार सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते है और और अपनी डेली की गतिविधियों के बारे में अपने फैन्स को अपडेट रखना पसंद करते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैl विडियो में अक्षय ने बताया कि वह दो-तीन गार्ड लेकर मेट्रो में चढ़े और चुपचाप एक कोने में खड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने पहचाना वहीं बाकी लोगों को उनके बारे में नहीं पता। अक्षय ने मेट्रो की तारीफ करते हुए कहा कि बारिश में भी यह चलती रहती है। उन्होंने जाहिर किया कि उन्हें मेट्रो से सफर का एक्पीरियंस करने में काफी मजा आ रहा है। आखिर में उन्होंने बगल में खड़े डायरेक्टर राज का धन्यवाद दिया और फिर फैन्स को बाय कहते हुए विडियो एंड किया।
 

अन्य खबरे