Breaking News

कपल्स की अश्लील हरकतों से सोसाइटी वालों ने सड़क पे लिखा नो किसिंग जोन

02 Aug, 2021 1574

संवाददाता/in24 न्यूज़
मुंबई के बोरीवली क्षेत्र में इन दिनों जोगेश पार्क और उससे सटे आसपास के परिसरों को प्रेमी जोड़ों ने लवर्स प्वाइंट बना दिया है। जिसके बाद यहां ऐसी अश्लीलता शुरू हुई, जिससे सोसायटी में रहने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ गई और इस समस्या से निजात पाने के लिए जब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा तो, उन्होंने इलाके में नो किसिंग जोन का बोर्ड लगा दिया।  जिसका असर ये हुआ कि जितनी संख्या में पहले यहां युवा कपल्स आते थे, उतने बड़े पैमाने पर अब नहीं आते, जिससे सोसाइटी में लोगों को थोड़ी राहत मिली है।  आपको बता दें कि बोरिवली का जोगर्स पार्क एक हाई प्रोफाइल इलाका माना जाता है।  इस हाई प्रोफाइल इलाके के बीच एक गार्डन बनाया गया है, जहाँ आये दिन मनचले कपल्स खड़े होकर अश्लील हरकतें करते थे।  आसपास की बिल्डिंग में रहने वाली महिलाएँ, बच्चे बुजुर्ग सब इनसे परेशान हो गए थे।  गार्डन के बाहर दिन प्रतिदिन बढ़ते युवा कपल्स की अश्लील हरकतों को देखते हुए आसपास के सोसायटी वालो ने यहां से मनचले कपल्स को हटाने का एक नया तरीका अपनाया और सोसायटी के बाहर सड़क पर लिख दिया नो किसिंग जोन। आपको बतादें कि ये मैसेज लिखने के बाद इस इलाके में कपल्स का जमावड़ा होना कम हो गया है।  और जो अश्लील हरकतें की जाती थी, अब वह पूरी तरह से बंद हैं ।

अन्य खबरे