Breaking News

गेटवे ऑफ़ इंडिया के करीब समुद्र में डूब रही महिला को बचाया गया

10 Jan, 2022 788

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai) का गेट वे ऑफ़ इंडिया (gateway of india) पर्यटन के लिए जाना जाता है, यहां बड़ी संख्या में सैलानी देश और विदेश के कई हिस्सों से पर्यटन के लिए यहां आते हैं. लेकिन इसी गेटवे ऑफ़ इंडिया पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला पर्यटक समुद्र में अचानक डूबने लगी. महिला के डूबने की सूचना मिलते ही तत्काल कोस्टल पुलिस (costal police) और कुलाबा पुलिस (colaba police) की टीम मौके पर पहुंची और फिर शुरू हुआ अरब सागर में डूब रही महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन। पानी में डूब रही पीड़ित महिला का नाम निकिता दमानिया बताया जा रहा है जो, अपने मित्र विकास साल्वी के साथ घूमने आई थी.

बताया जाता है कि निकिता और विकास ने गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा (elephanta) के लिए एक बोट बुक किया लेकिन रास्ते में ही अचानक बोट से एक बड़ी लहर टकरा गयी, जिससे बोट के किनारे बैठी निकिता का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में जा गिरी. महिला के डूबने की खबर जब कोस्टल पुलिस और कोलाबा पुलिस को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला को रस्सी की सहायता से पानी में से बाहर निकाल रही है. फिलहाल पानी में डूब रही महिला को बचा लिया गया और वो पूरी तरह सुरक्षित है.  

अन्य खबरे