Breaking News

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना से जुडेंगी

19 Apr, 2019 1109

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कांग्रेस प्रवक्ता  प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि प्रियंका ने मातोश्री जाकर शिवसेना के नेताओं  से मुलाक़ात की. वहीं शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा है कि प्रियंका शिवसेना से जुड़ने वाली हैं. गौरतलब है कि प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है. प्रियंका चतुर्वेदी पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रही थीं. माना जा रहा है कि वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी में गुंडों को अहमियत दी जाने की बात कही थी. प्रियंका ने पार्टी में महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को अहमियत देने का आरोप लगाया था. प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा था कि मेहनत से पार्टी में अपनी जगह बना रहे लोगों के बदले कांग्रेस में गलत लोगों को अहमियत मिल रही है. अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को तवज्जो मिल रही है. इस कारण बहुत दुखी हूं.

अन्य खबरे