Breaking News

आसनसोल में तृणमूल और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

29 Apr, 2019 1091

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान किया जा रहा है. इसी बीच खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. जहां हिंसा के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया है. बताया जा रहा है मतदान शुरु होने के दो घंटे के भीतर ही यहां हिंसा शुरु हो गई. इस दौरान उपद्रवियों ने बाबुल सुप्रियो की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. जानकारी के मुताबिक आसनसोल लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र के बाहर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प शुरु हो गई. जब झड़प ने हिंसा का रूप रूप लेने शुरु किया तो पुलिस को भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा....... 

अन्य खबरे