Breaking News

कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दस की मौत

26 Dec, 2021 897

संवाददाता /in24 न्यूज़.
आज बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां इंडस्ट्रियल एरिया के फेज टू स्थित एक कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर रविवार की सुबह फट गया। इससे दस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। बता दें कि धमाके की वजह से आसपास की धरती भी हिल गई जिससे यहां के लोगों को भूकंप आने का अहसास हुआ। आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। इस मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम तेज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।  जांच के बाद ही सच सामने आएगा कि इस हादसे से कितना नुक्सान हुआ है।

अन्य खबरे