Breaking News

सरकार ने नकली दवा बनाने वाली 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस किए रद्द

13 Apr, 2023 1717

संवाददाता/in24 न्यूज़.
18 फार्मा कंपनियों (pharma companies) के लाइसेंस (license) को भारतीय दवा नियामक संस्था ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 20 राज्यों की 76 कंपनियों का रिव्यू करने के बाद नकली दवाओं के निर्माण के मद्देनज़र रद्द (Cancelled) कर दिए हैं। खबर के मुताबिक सरकार की ओर से नकली दवा बनाने के मामले में जो कार्रवाई की गई है, उनमें हिमाचल प्रदेश की 70, उत्तराखंड की 45 और मध्य प्रदेश की 23 फार्मा कंपनियां शामिल हैं। खबर है कि सबसे ज्यादा नकली दवाएं उत्तराखंड और हिमाचल में बनाई जा रही थीं। बता दें कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में हिमालय मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। वहीं इस साल सात फरवरी को 12 उत्पादों के निर्माण की अनुमति रद्द कर दी गई थी। जाहिर  करवाई से नकली दवा बनाने की कोशिशों पर लगाम लगेगा।  

अन्य खबरे