Breaking News

घर में आग लगने से चार सदस्यों की मौत

19 Jul, 2021 1545

संवाददाता/in24 न्यूज़।
घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार  राजस्थान के जोधपुर शहर में  पाल रोड स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम सुभाष चौधरी के मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपति सुभाष चौधरी (81) एवं नीलम चौधरी (76) उनकी बड़ी बेटी पल्लवी (50) और छोटी बेटी लावण्या (40) की जलने से मौत हो गई। परिवार में बुजुर्ग दंपति की एक बेटी दिव्यांग थी और दूसरी बेटी एक स्कूल में अध्यापिका थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पड़ोसियों ने घर में धुंआ देख पुलिस को सूचना दी और दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग घर के एक कमरे में लगी। पुलिस मामले में जांच कर रही है और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बुज़ुर्ग मां-बाप एवं दिव्यांग बहन की पल्लवी ही देखभाल करती थी। घटना के बाद प्रशासन एवं पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस को सभी सदस्यों के कंकाल मिले। मरने वालों में बुजुर्ग दंपति और उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी आग लगने के कारण मौत हो गई। आग की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

अन्य खबरे