अशोक गहलोत की कुर्सी पर ख़तरा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है. कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दने की पेशकश के बाद राहुल गाँधी को मानाने की कवायद शुरू है पर राहुल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से काफी नाराज़ बताये जा रहे हैं. राजस्थान में अपने बेटे के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राहुल इसलिए नाराज़ हैं क्योंकि उन्होंने 130 रैली में से 93 रैली सिर्फ अपने बेटे बैभव गहलोत के समर्थन में की. यही कारण है कि अशोक गहलोत की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी राजस्थान में खाता खोलने में भी असफल रही है. इस बड़ी हार का ठीकरा अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर फोड़ा जा सकता है. माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे खासे नाराज चल रहे हैं और उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी जा सकती है. दरअसल, अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव में 130 में से 93 रैली अपने बेटे बैभव गहलोत के समर्थन में की थी. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने बेटे वैभव गहलोत को टिकट दिलाने को लेकर भी अशोक गहलोत पर गुस्सा जाहिर किया था. इसके बाद राजस्थान कांग्रेस के नेता भी गहलोत की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. गहलोत सरकार के कई मंत्रियों और विधायकों ने मांग की है कि लोकसभा चुनाव में शिकस्त के लिए जवाबदेही तय करने के साथ कार्रवाई भी होनी चाहिए. कहा जा रहा है कि गहलोत पर इस्तीफे का दबाव है, हालांकि इसके लिए गहलोत तैयार नहीं हैं. गहलोत और राज्य के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली में डटे हुए हैं. लेकिन राहुल गांधी ने कल उऩको मिलने का समय नहीं दिया.