Breaking News

भारी बारिश से डूबा हैदराबाद

14 Oct, 2020 347

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अचानक आई बारिश ने हैदराबाद में हर तरफ अफरातफरी का माहौल बना दिया है. जिसके चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया. पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. इलाकों में हालात बेहद खराब दिखे. यहां भारी बारिश के बाद पानी में वाहनों के साथ साथ इंसान भी बहते दिखे. जानकारी के मुंताबिक, हैदराबाद के चंद्रायनगुट्टा इलाके में एक बोल्डर घर पर गिर पड़ा. जिसमें दबकर आठ लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हैदराबाद प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर न जाने की अपील की हैै. राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हालात का जायजा लेने के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. स्थानी लोग राहत बचावकर्मियों के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य कर रहे हैं. हैदराबाद में सबसे ज्यादा बारिश एलबी नगर में हुई है. जहां 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मुख्यमंत्री ने प्रशासन से बाढ़ के हालात पर रिपोर्ट मांगी है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से तेलंगाना में भारी बारिश हुई. हैदराबाद में इतनी बारिश हुई कि निचले इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं और आम आदमी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अन्य खबरे