Breaking News

मुंबई के खार कोलीवाड़ा में गैस रिसाव से लगी भीषण आग

15 May, 2023 547
संजय मिश्रा/in24न्यूज़/मुंबई
 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के खार में उसे समय हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी इलाके में अचानक आग लग गयी. बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के चलते यह आग लगी जिसमें दो नाबालिग समेत छह लोग झुलस गये. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार घनी आबादी वाले खार दांडा स्थित एक आवास में सुबह करीब 8.45 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, दमकल और बचाव दल को मौके पर बुलाया गया. आखिरकार 30 मिनट की जद्दोजहद के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल कर ली. इस घटना में जिन छह लोगों को घायल अवस्था में भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनके नाम हैं, सखुबाई जायसवाल (65), सुनील जायसवाल (29), प्रियंका जायसवाल (26), प्रथम जायसवाल (6), निकिता मांडलिक (26) और यशा चव्हाण (7). आग बुझाने के बाद दमकल की टीम ने घटनास्थल पर कूलिंग की प्रक्रिया पूरी की, फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

अन्य खबरे