सूरत के मार्केट में लगी भीषण आग
21 Jan, 2020
3106
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सूरत के रघुवीर टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयंकर है कि चारों तरफ धुआं फैल गया है। मौके पर 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई हैं। सारोली इलाके में लगी आग ने पूरी 10 मंजिला कपड़ा मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इसी मार्केट की 9वीं मंजिल पर आग लगी थी। दमकल की गाड़ियां पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं घटना में हताहतों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।