Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिलने पर यात्री की हुई थी मौत, एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना

29 Feb, 2024 675

संवाददाता/in24 न्यूज़.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक 80 वर्षीय यात्री की विमान से टर्मिनल तक जाते समय मृत्यु हो जाने के बाद एयर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उसे व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई गई थी। घटना 16 फरवरी की है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया और सात दिनों के भीतर जवाब मांगा।

प्रतिक्रिया की समीक्षा के बाद नियामक ने एयर इंडिया को दोषी पाया और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बता दें कि अमेरिका से बुजुर्ग दंपति मुंबई आये थे जहां व्हीलचेयर नहीं उपलब्ध होने पर एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही सामने आई थी।

अन्य खबरे