सूरत में लॉकडाउन के बीच मज़दूरों का हंगामा
16 Apr, 2020
2334
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन के बीच गुजरात के सूरत से भी भारी मात्रा में मजदूरों के एक जगह इकट्ठा होने की खबर सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि सूरत के पांडेसरा इलाके में मजदूर हंगामा कर रहे हैं और मिल मालिकों पर सैलरी नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं इसके अलावा मजदूर अपने गांव जाने की भी मांग कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंचकर मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रही है. जानकारी के मुताबिक ये मजदूर बिहार और ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसी जगहों से आकर यहां फैक्ट्रियों में काम करते हैं. इससे पहले बुधवार को खाने-पीने की शिकायत को लेकर भी इन मजदूरों ने हंगामा किया था.