Breaking News

नागपुर में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

07 May, 2022 1054

 संवाददाता/in24news

महाराष्ट्र के नागपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नागपुर-उमरेड़ हाईवे पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां टवेरा जेसीबी और एक ट्रक के बीच टक्कर हुई जिसमें टवेरा सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है घायल को नागपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक टवेरा उमरेड से नागपुर की ओर आ रही थी. इसी दौरान उमर गांव के पास टवेरा की ट्रक से टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टवेरा के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मृतक में 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है. सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.

अन्य खबरे