Breaking News

कोरोना वैक्सीन की मंजूरी से पीएम मोदी ने दी बधाई

03 Jan, 2021 1205

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
विश्वव्यापी जानलेवा महामारी कोरोना से जंग में भारत ने दुनिया के लिए एक बेहतरीन मिसाल कायम की है. डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बॉयोटेक की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उत्साही लड़ाई का निर्णायक मोड़ बताया है। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को भी बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत' का उल्लेख करते हुए कहा कि हर भारतीय को गर्व होगा कि जिन दो कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी गई है, वो भारत में बनी हैं। उन्होंने कहा कि ये दिखाता है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की मुहिम में हमारे देश के वैज्ञानिक कितनी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि भारत में कोरोना वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसका स्वागत किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साउथ ईस्ट एशिया रीजन की रीजनल डायरेक्टर डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने इस निर्णय पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन कोविड-19 वैक्सीन्स के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने के भारत के निर्णय का स्वागत करता है। बता दें कि देश के अनेक हिस्सों में कोरोना वैक्सीन के लिए ड्राई रन शुरू है.

अन्य खबरे