Breaking News

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए फड़णवीस

30 Oct, 2019 971
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को ही आ गए थे, मगर शिवसैन और बीजेपी में 50-50 फॉर्मूले पर सहमति और असहमति का खेल चलता रहा. मगर अब राहत की बात यह है कि भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फड़णवीस को चुन लिया गया है। महाराष्ट्र में भले ही भाजपा और शिवसेना का गठबंधन बहुमत पा चुका हो लेकिन फिलहाल सरकार बनने की साफ तस्वीर नजर आ रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के यह कहने के बाद कि शिवसेना के साथ 50-50 फॉर्मूले (ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री) पर कभी कोई बात नहीं हुई, राज्य में नई सरकार को लेकर सस्पेंस गहराने लगा है. फडणवीस के बयान के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ मंगलवार देर शाम होने वाली बैठक टाल दी. वहीं आज मुंबई में भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है जिसमें देवेंद्र फडणवीस को दल के नेता के रूप में चुन लिया गया है. इसके लिए अमित शाह ने नरेंद्र सिंह तोमर और अविनाश राय खन्ना को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. दूसरी तरफ संजय राउत उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे हैं वहीं आदित्य ने भी अपना कोंकण दौरा रद्द कर दिया है. दूसरी तरफ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जब मुख्यमंत्री अपने शब्दों से पीछे हट रहे हैं तो बैठक करके क्या फायदा? वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मुंबई आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है, लिहाजा उद्धव ठाकरे से उनकी मुलाकात नहीं होगी.राज्य में 50-50 फॉर्मूले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का उक्त बयान मंगलवार दोपहर पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान आया. इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ स्वयं उनकी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक के दौरान 50-50 फॉर्मूले की कोई बात नहीं उठी थी. यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को ऐसा कोई आश्वासन दिया है, फडणवीस ने कहा कि उन्होंने भी उद्धव ठाकरे को ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर कोई आश्वासन नहीं दिया है.

अन्य खबरे