Breaking News

कपिल शर्मा के शो से सिद्धू की हकालपट्टी

16 Feb, 2019 1504

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. गौरतलब है कि सिद्दू ने पुलवामा हमले के बाद जिस तरह की प्रिक्रिया दी थी उसी के मद्देनज़र उन्हें कपिल के शो से निकाल दिया गया है. कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की और उन्होंने पूछा कि क्या कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. आगे उन्होंने कहा कि हिंसा हमेशा निंदनीय है और जिन लोगों ने यह किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए. सिद्दू की इस प्रतिक्रिया से उनके खिलाफ लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई. 

अन्य खबरे