Breaking News

पंजाब के मोहाली में दूसरे ब्लास्ट की खबर का पुलिस ने किया खंडन

10 May, 2022 715

 

in24news/संवाददाता 

पंजाब के मोहाली में 24 घंटे के अंदर हुए दूसरे ब्लास्ट की खबर का पुलिस ने खंड़न कर दिया है। एसएसपी विवेक सोनी ने कहा कि दूसरे विस्फोट की मीडिया रिपोर्टों में आ रही खबर आधारहीन है। इससे पहले यह खबर आ रही थी कि पंजाब के मोहाली में दूसरा धमाका हुआ है।इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस बार धमाका इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर हुआ है। हालांकि, जल्द ही पंजाब पुलिस की तरफ से एसएसपी विवेक सोनी आगे आए और उन्होंने किसी भी दूसरे विस्फोट की मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया।विशेष रूप से, मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय के बाहर विस्फोट होने के बाद से केंद्रीय खुफिया विभाग पहले से ही हाई अलर्ट पर था।घटनास्थल से मिले दृश्यों में एनआईए अधिकारियों को क्षेत्र की जांच करते हुए दिखाया गया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

अन्य खबरे