Breaking News

मुंबई पुलिस के कांस्टेबल की करतूत से सब हैरान, 12 करोड़ की ड्रग्स बरामद

15 Apr, 2025 168

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बरामद की गई ड्रग्स फैक्ट्री को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल मुंबई पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल खुद ये ड्रग्स की फैक्ट्री चला रहा था. बता दें कि मुंबई डीआरआई की टीम ने लातूर के चाकुर तहसील स्थित रोहिना गांव में ये फैक्ट्री पकड़ी थी और 12 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद किया था.दरअसल डीआरआई को मुंबई में पकड़े गए ड्रग्स केस के आरोपियों से जानकारी मिली कि लातूर में भी एक ड्रग्स फैक्ट्री चलाई जा रही है. इसी जानकारी के आधार पर टीम ने रेड की और 11 किलो 66 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 12 करोड़ रुपये बताई गई है.साथ ही ड्रग्स बनाने वाली मशीनरी को भी सील कर लिया गया है. वहीं  इस मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद संजय केंद्रे को गिरफ्तार किया गया  है, जो मुंबई पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था.वो मूल रूप से लातूर के रोहिना गांव का निवासी है और अपने खेत में ही शेड बनाकर फैक्ट्री चला रहा था. प्रमोद केंद्रे पिछले चार महीनों से इस अवैध कारोबार में  जुटा हुआ था.प्रमोद के साथ चार अन्य आरोपियों मोहम्मद शेख, जुबेर मापकर, आहद मेमन और अहमद खान को भी हिरासत में लिया गया है, ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं पुलिस ने सभी आरोपियों को चाकुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस कस्टडी भेजा है.पुलिस का कहना है कि गंभीरता के साथ मामले की जांच की जा रही है 

अन्य खबरे