Breaking News

अम्फान तूफान से राहत और बचाव के लिए पश्चिम बंगाल गए 50 जवान कोरोना संक्रमित

09 Jun, 2020 915
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

ओडिशा के एनडीआरएफ के जवान जब अम्फान तूफान से राहत और बचाव के लिए पश्चिम बंगाल गए तो 50 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इन जवानों के संपर्क में कितने लोग आए हैं, अभी उनका पता लगाया जा रहा है।एनडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल आए अम्फान से राहत और बचाव कार्य से लौटे 190 जवानों का कोरोना टेस्ट किया गया है। जिसमें से 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए। सभी जवानों को निगरानी में रखा गया है। एनडीआरएफ के मुताबिक, एक व्यक्ति को कटक के अश्विनी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 13 लोग भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती हैं। एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे सभी 50 कर्मी स्वस्थ्य हैं। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही कोरोना वायरस से उबर जाएंगे। पश्चिम बंगाल में राहत और बचाव कार्य के लिए ओडिशा ने फायर सर्विस कर्मियों को भी भेजा था। अभी तक उनकी टीम में संक्रमण के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

अन्य खबरे