Breaking News

अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने एक तेल कंपनी के वाहन को बम से उड़ाया, पांच की मौत

06 Dec, 2022 600

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भीषण बम धमाके से अफगानिस्तान (Afghanistan) कांप उठा है और आतंकवादियों ने एक तेल कंपनी के वाहन को बम धमाके में उड़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बम धमाका उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में हुआ है, जहां एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन को आतंकवादियों ने बम धमाके में उड़ा दिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। केउत्तरी बल्ख प्रांत (Northern Balkh Province Police) पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने कहा कि आज सुबह करीब 7 बजे बल्ख में एक बस में धमाका हुआ, जो हेयरटन ऑयल के कर्मचारियों की थी। हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है, कि इस बम धमाके के पीछे किसका हाथ है, लेकिन अफगानिस्तान में हाल के महीनों में शहरी केंद्रों में कई हमले हुए हैं, जिनमें से कुछ का दावा इस्लामिक स्टेट ने किया है। फिलहाल  बल्ख प्रांत में अफरातफरी का माहौल है।

अन्य खबरे