Breaking News

आज के दौर में विद्यार्थियों के लिए ज़रूरी है भारतीय संस्कृति और संस्कार का परिचय

14 Jun, 2023 2179

संवाददाता/in24न्यूज़.
शिक्षा के क्षेत्र में अंखरपाड़ा टिटवाला (Ankharpada Titwala) स्थित कैंट वैली इंटरनेशनल स्कूल अंतरराष्ट्रीय पाठयक्रम चलाते हुए भी विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार का परिचय देते हुए बच्चों में नैतिक शिक्षा का भी विकास कार्य में सक्रिय है। बता दें कि इस विद्यालय में बच्चों को गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा एवं रामरक्षा स्त्रोत की प्रार्थना सुबह असेंबली में नियमित रूप से  कराई जाती है। इस स्कूल में State, CBSE और ICSE के तीन बोर्ड चलते हैं। विद्यालय प्रबंधन और प्रिंसिपल श्रीमती रीना पांडे के नेतृत्व में सुपरवाइजर रोहिणी मिश्रा के सहयोग से यह सारा कार्य किया जाता है। साथ ही बच्चों में नैतिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति ज्ञान और  मूल्यों की शिक्षा देने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका साथ ही विद्यालय प्रांगण के हर एक व्यक्ति का पूर्ण योगदान है।  सुपरवाइजर रोहिणी मिश्रा के मुताबिक यदि कैंट वैली इंटरनेशनल स्कूल की तरह हर विद्यालय अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों में भारतीय संस्कार एवं संस्कृति की शिक्षा देगा तो हमारे भारत का भविष्य बहुत ही शानदार और उज्जवल होगा।

अन्य खबरे