Breaking News

जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

22 Dec, 2023 1311

संवादददाता/in24 न्यूज़.  
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए। देर रात तक यहां गोलीबारी जारी थी। खबर के मुताबिक, 20 दिसंबर की रात से राजौरी के थाना मंडी में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 21 दिसंबर की दोपहर लगभग तीन बजकर 45 मिनट पर इस ऑपरेशन साइट पर सेना के दो वाहन पहुंचे, जिस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान सेना के तीन जवान शहीद हो गए जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 22 नवंबर को राजौरी में हुए एनकाउंटर में 5 जवान शहीद हुए थे। बता दें इस एनकाउंटर पर फारूक अब्दुल्ला ने सियासत भी शुरू कर दी है। 

अन्य खबरे