Breaking News

आम यूजर्स के लिए ट्विटर मुफ्त तो ख़ास यूजर्स को अब देने होंगे पैसे

04 May, 2022 1062

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में ट्विटर का अपना अलग और महत्वपूर्ण स्थान है। अब आम यूजर्स को जहाँ मुफ्त सेवा मिलेगी वहीँ ख़ास यूजर्स को शुल्क देना पड़ेगा। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ट्विटर खरीदने के बाद लगातार चर्चाओं में हैं। अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि भविष्य में ट्विटर का इस्तेमाल करने पर यूजर्स को चार्ज देना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने इस बात को भी साफ किया है कि कैजुअल यूजर्स के लिए यह हमेशा की तरह फ्री ही रहेगा। ट्विटर का सशुल्क करने का इरादा नया नहीं है। अभी भी इसकी प्रीमियम सेवा यानी ट्विटर ब्लू के लिए पैसा लिया जाता है। मस्क ने अपने ट्वीट में संकेत दिया है कि ट्विटर के व्यावसायिक व सरकारी यूजर्स के लिए मामूली शुल्क तय किया जा सकता है, लेकिन आम उपयोगकर्ताओं casual users के लिए यह पहले की तरह मुफ्त रहेगा। ट्विटर में फीस आधारित सेवाएं कोई नया ऐलान नहीं है। वर्तमान में दी जा रही ट्विटर ब्लू सेवा भी फीस आधारित है। मामूली मासिक शुल्क के आधार पर यह ट्विटर के खास फीचर और ऐप की सुविधा इसकी सदस्यता लेने वालों को प्रदान की जाती है। हालांकि यह सुविधा अभी अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है। दुनियाभर में सरकारी व व्यावसायिक यूजर्स का भी बड़ा वर्ग है, जो ट्विटर का इस्तेमाल करता है। वह शुल्क लगाए जाने से प्रभावित होगा। मस्क ने बीते दिनों 44 अरब डॉलर में इस सोशल साइट को खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क अब ट्विटर में बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से सबसे अहम बदलाव का संकेत मंगलवार को उन्होंने सरकारी व व्यावसायिक लोगों के लिए शुल्क की व्यवस्था लागू करने का इरादा प्रकट कर कर दे दिया।  ट्विटर को खरीदने के एलान के बाद एलन मस्क ने कहा था कि मुक्त अभिव्यक्ति किसी भी लोकतंत्र के लिए जरूरी है। ट्विटर एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है, यह मानवता के भविष्य पर चर्चा का बड़ा मंच है।  यही कारण है कि कारोबारी एलन मस्क ट्विटर खरीदने के बाद अब ख़ास यूजर्स के जरिये पैसे कमाना चाहते हैं।

अन्य खबरे