Breaking News

इगतपुरी से भुसावल तक चलने वाली पैसेंजर मेमो रेल फिर हुई शुरू

12 Jan, 2022 956

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

कोरोना महामारी (corona pandemic) के कारण रेलवे की कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था और कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी कर दिया गया, जिसकी वजह से कई लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। दरअसल कोरोना के मद्देनजर इगतपुरी (igatpuri) से भुसावल (bhusawal) तक चलने वाली पैसेंजर मेमो रेल का परिचालन पिछले साल मार्च महीने में बंद कर दिया गया था, इस ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, खासकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग इस ट्रेन को चलाने के लिए कई दिनों से मांग कर रहे थे, जिसके बाद अब मध्य रेलवे ने यात्रियों की मांग को पूरी करते हुए इस ट्रेन के परिचालन को फिर से शुरू कर दिया है. इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है. यह ट्रेन भुसावल जंक्शन से सुबह 7:00 बजे छूटेगी, जो दोपहर 3:00 बजे इगतपुरी पहुंचेगी, तो वहीं वापसी में यह इगतपुरी से सुबह 9:15 बजे छूटेगी जो शाम 5:10 बजे भुसावल पहुंचेगी।  यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

अन्य खबरे