इस्कॉन मंदिर में होगी राजू श्रीवास्तव की श्रद्धांजलि सभा
24 Sep, 2022
551
संवाददाता/in24 न्यूज़
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया है. हार्ट अटैक आने की वजह से राजू को 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया. उनके परिवार, करीबी दोस्तों और कॉमेडी, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. गुरुवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजू का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा मुंबई में होगी और इसमें भी अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और टीवी निर्माताओं की बड़ी भीड़ होगी. यह प्रार्थना सभा 25 सितंबर यानि रविवार को जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में होगी. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. राजू की पत्नी शिखा भी इस प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए मुंबई जाएंगी.