Breaking News

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सितंबर में आएंगे भारत

23 Apr, 2023 718

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आगामी सितंबर महीने में अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) भारत आने वाले हैं। इसके साथ ही 2024 भारत-अमेरिका काऔर प्रगाढ़ होने वाला है। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू (Donald Lu) ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत के नेतृत्व ने दुनिया में भलाई के वास्ते एक ताकत के रूप में खड़े होने की उसकी क्षमता को और व्यापक बना दिया है। डोनाल्ड लू ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह एक बड़ा साल होने जा रहा है। जाहिर तौर, पर भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है। इस साल अमेरिका एपेक की मेजबानी कर रहा है। जापान जी-7 की मेजबानी कर रहा है। हमारे कई क्वाड सदस्य (quad member) नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहे हैं और यह हम सभी को अपने देशों को और करीब लाने का अवसर मुहैया कराता है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि हमारे राष्ट्रपति सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं। जी-20 के नेताओं के शिखर सम्मेलन के वास्ते भारत की उनकी यह पहली यात्रा होगी। हम आने वाले कुछ महीनों में होने वाले घटनाक्रम को लेकर सच में उत्साहित हैं। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि मार्च में डा. एस जयशंकर ने अपने क्वाड समकक्षों की मंत्री स्तरीय बैठक के लिए मेजबानी की थी और चारों विदेश मंत्रियों ने रायसीना संवाद में भाग लिया था। यह क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ इस तरह की पहली सार्वजनिक चर्चा थी। बता दें कि बाइडेन की भारत यात्रा पर दुनियाभर की निगाहें होंगी।

अन्य खबरे