Breaking News

तबलीगी के 160 मरीज़ों ने की डॉक्टर्स से बदसलूकी

02 Apr, 2020 3021

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
चोरी और सीनाज़ोरी वाली कहावत आज सामने आ रही है. बता दें कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में रेलवे के पृथक केंद्रों में रखे गए, तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े करीब 160 लोगों ने उनकी जांच कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और यहां तक कि उनपर थूकना शुरू कर दिया। रेलवे के एक प्रवक्ता ने  यह जानकारी दी है। निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में से 167 को मंगलवार की शाम तुगलकाबाद में रेलवे के पृथक केंद्रों में लाया गया था। गौरतलब है कि मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में से अनेक को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और कुछ की मौत हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि रेलवे के केंद्र में इन 167 लोगों को रखे जाने के बाद रेलवे कॉलोनी के लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में मार्च के महीने में शामिल हुए लोगों को लगातार क्वारेंटाइन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में तुगलकाबाद में मंगलवार को 167 लोगों को दो जगहों पर क्वारेंटाइन किया गया लेकिन उत्तर रेलवे के सीआरपीओ दीपक कुमार ने आरोप लगाया है कि क्वारेंटाइन किए गए लोग यहां मौजूद कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।

अन्य खबरे