Breaking News

एमपी में वैन पलटी, दस की मौत

14 Nov, 2020 899

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे में वैन पलटने से दस यात्रिओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है. यह हादसा मध्य प्रदेश के शिवपुर में हुआ है। शिवपुर में एक पिक-अप वैन के पलटने के कारण कम से कम दस यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही पिक-अप वैन दुर्घटनावश अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वैन में सवार दस लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल भेज दिया। मौके पर बचाव और राहत का काम जारी है। बता दें कि इस हादसे की वजह से दिवाली जैसे पर्व में मातम पैदा कर दिया है.  

अन्य खबरे