Breaking News

अमेरिका में गोलीबारी में छह की मौत

11 Dec, 2019 1284

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में गोलीबारी में 6 लोग मारे गए हैं. मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है. हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सुपरमार्केट के पास पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं एक पुलिस अधिकारी का शव एक कब्रिस्तान के पास से बरामद हुआ है. न्यू जर्सी के मेयर स्टीवन फुलप के मुताबिक, इस घटना में दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि शहर के ग्रीनविले इलाके में कम से कम एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. गौरतलब है कि जर्सी शहर हडसन नदी के किनारे बसा हुआ है. वहीं हडसन नदी के दूसरी ओर न्यूयॉर्क शहर है. गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वालों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि ये कोई चरमपंथी हमला है. स्थानीय मीडिया के अनुसार गोलीबारी की शुरुआत एक दुकान से हुई जहां दो संदिग्धों ने अपने आप को छुपा लिया था.

अन्य खबरे