Breaking News

अखिलेश यादव के एक और करीबी एसीई ग्रुप के मालिक अजय चौधरी के ठिकानों पर IT का छापा

04 Jan, 2022 859

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश में इत्र ने विचित्र स्थिति पैदा कर दी है। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक और करीबी एसीई ग्रुप के मालिक अजय चौधरी के यहां मंगलवार को तड़के आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी चौधरी के दिल्ली, नोएडा, आगरा और मुंबई समेत उनके लगभग 40 ठिकानों पर चल रही है। अजय चौधरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एनसीआर) के बड़े बिल्डर हैं और वह अखिलेश के करीबी भी हैं। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग (IT) की आगरा और नोएडा इकाई चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एसीई ग्रुप के दिल्ली एनसीआर के अलावा कई अन्य शहरों में भवन निर्माण के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। बता दें कि अखिलेश के करीबी और सपा एमएलसी पुष्पराज जैन सहित कन्नौज के अन्य इत्र कारोबारियों के ठिकानों पर पहले से ही आयकर विभाग की छापेमारी पिछले कुछ दिनों से चल रही है। जबकि अखिलेश लगातार बीजेपी और केंद्र की आलोचना में लगे हुए हैं।

अन्य खबरे