Breaking News

कोरोना वायरस से बचाएगी शराब

04 Mar, 2020 1349

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शराब को भले ही लोग खराब कहें, मगर अब कोरोना वायरस से बचने के लिए चीन समेत दुनियाभर के कई देशों में हाहाकार मचाने वाला कोरोना वायरस भारत में भी दस्तक दे चुका है. जानलेवा कोरोना वायरस के चलते अबतक करीब 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि कोई हल्का भी इसकी चपेट में आ जाए तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है. दुनियाभर में डॉक्टर्स कोरोना वायरस का बेहतरीन से बेहतरीन से इलाज तलाश रहे हैं. इस बीच कहा जा रहा है कि शराब में भी कोरोना वायरस का इलाज छुपा है. सोशल मीडिया पर भी इस बात के दावे किए जा रहे हैं. दरअसल शराब में कोरोना वायरस के इलाज का दावा एक डब्लू एच ओ रिपोर्ट में जारी गाइडलाइंस को लेकर किया गया. हालांकि डब्लू एच ओ की गाइडलाइंस में शराब पीने के लिए नहीं बल्कि कहा गया है कि अगर आप कोरोना वायरस से बचना चाहते हैं तो आपको समय समय पर अपने हाथ किसी एल्कोहल से निर्मित हैंड रब या साबुन से धोते रहना चाहिए. बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली और तेलंगाना में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और दोनों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. वहीं यूपी के नोएडा में एक स्कूल के दो बच्चों को जांच के लिए भेजा गया. साथ ही स्कूल को भी बंद कर दिया गया है.

अन्य खबरे