Breaking News

अयोध्या में भूख से हिंसक हुए बंदरों और जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था

09 Apr, 2020 942

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
अयोध्या में लॉकडाउन की वजह से भूख से बेहाल बंदर उग्र होकर इंसानों पर हमलावर हो रहे थे. उसके बाद बंदरों की मदद के लिए कुछ समाज सेवी संस्था आगे आई हैं| श्री रामसेना वासुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास के सहयोग से भूखे जानवरों और बंदरों को साग, खीरा व टमाटर का भोजन कराया| लॉकडाउन की वजह से अयोध्या में बंदरों सहित अन्य जानवरों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाने की वजह से वे हिंसक होते जा रहे थे| अयोध्या के श्री राम अस्पताल में प्रतिदिन बंदरों के काटने के नए मरीज एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुच रहे हैं| एक अनुमान के मुताबिक 40 से 50 नए मरीजों की संख्या हॉस्पिटल पहुंच रही है| इसका सबसे बड़ा कारण अयोध्या में लॉकडाउन की वजह से श्रद्धालुओं का नहीं आ पाना है| लोगों में अनाज और पके भोजन की संचय की वजह से एक्स्ट्रा भोजन भी घरों के बाहर नहीं मिल रहा है| अयोध्या में कई हजार बंदर इन्हीं वजहों से भूखे रह रहे हैं| संत समाज, सामाजिक संगठन और नगर निगम की तरफ से जानवरों व बंदरों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है. श्री रामसेना के अध्यक्ष पंडित राकेश पांडेय का कहना है कि वह वसुधैव चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन दोनों समय करेंगे | खीरा, टमाटर, साग से जानवरों व बंदरों का पेट भरा जा रहा है| कुछ समाजसेवी रोटी और चना भी वितरित कर रहे हैं.

अन्य खबरे