मिग का लड़ाकू विमान हुआ गोवा में क्रैश
12 Oct, 2022
576
संवाददाता/in24 न्यूज़.
गोवा में एक मिग 29K लड़ाकू विमान (MiG 29K Fighter Aircraft) तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था। बता दें कि मिग का लड़ाकू विमान पहले भी दुर्घटनाग्रस्त होता रहा है।