Breaking News

नेपाल में तूफ़ान से 35 की मौत और 400 घायल

01 Apr, 2019 1394

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
नेपाल में तेज बारिश और तूफान में 35 लोगों की जान चली गई और  400 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इस घटना के बारे में नेपाल सेना के प्रवक्ता यम प्रसाद धकल ने कहा है कि नेपाल में रविवार को आंधी-तूफान में 27 लोग मारे गए हैं जबकि 400 से अधिक घायल हैं. नेपाल के दक्षिणी जिले बारा और परसा में रविवार शाम को ये तूफान और बारिश हुई. इस हादसे के बारे में जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक, परसा जिले में सबसे ज्यादा हताहत होने की संख्या है यहां और भी ज्यादा हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

अन्य खबरे