Breaking News

प्रशांत किशोर अब ममता दीदी के साथ

06 Jun, 2019 1091

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

प्रशांत किशोर अब ममता बनर्जी के साथ मिलकर आगामी नीतियों पर एक साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी के बाद अब राजनीतिक रणनीतिकार प्रशात किशोर ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे. सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों के बीच एक साथ काम पर सहमति बन गई है.  बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए. प्रदेश की सत्ता पर बैठे चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम  पार्टी को जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने बुरी तरह से हरा दिया. 175 विधानसभा सीटों वाले आंध्र प्रदेश में वाई.एस.आर. कांग्रेस पार्टी ने 151 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है. अब जगनमोहन रेड्डी, आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की इस प्रचंड और ऐतिहासिक जीत में जगनमोहन रेड्डी के संघर्ष, जोश और जुनून के साथ-साथ देश के सबसे बड़े चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दिमाग भी शामिल है.    

अन्य खबरे