Breaking News

ट्रेन में महिला ने वाराणसी में दिया बच्चे को जन्म

16 Feb, 2023 801

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक महिला ने वाराणसी जंक्शन (Varanasi Junction) पर ट्रेन में एक बच्चे को जन्म दिया। फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर कोच (एस-3) की बर्थ नंबर 71 पर सफर कर रही 38 वर्षीय महिला यात्री को बुधवार को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसने अपने मोबाइल के माध्यम से मदद के लिए अनुरोध करते हुए रेलवे अधिकारियों को अपनी समस्या बताई। ट्रेन के आने से पहले ही उत्तर पूर्व रेलवे के मंडलीय अस्पताल की मेडिकल टीम वाराणसी जंक्शन पहुंच गई। टीम ने केबिन को खाली कराकर पर्दे से ढक दिया और महिला को आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सुरक्षित प्रसव कराया और उसे आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराईं। बता दें कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं मेडिकल टीम भी खुश है कि उसने समय रहते महिला की मदद की। 

अन्य खबरे