Breaking News

अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ की दुर्गा पूजा

18 Oct, 2018 1564

संवाददाता/in24 न्यूज़।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद लिया.


दरअसल, सोशल मीडिया पर अमिताभ की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जिसमें अमिताभ माता का आशीर्वाद लेते हुए और अपने परिवार के साथ देवी मां की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं. बिग बी अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा, बेटे अभिषेक, बहु ऐश्वर्या और पौत्री आराध्या के साथ मुंबई के खार स्थित दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करने पहुंचे और पूजा अर्चना की. 

यहां चर्चा कर दें कि खार सबअर्ब मुंबई के मशहूर दुर्गा पंडालों में से एक है और यहां कई बड़े सितारे दर्शन करने आते हैं. वैसे भी बच्चन परिवार हर बड़े त्यौहार पर मंदिर में स्पॉट होता ही रहता है.

अन्य खबरे