Breaking News

ड्यूटी निभाने के लिए महिला दरोगा ने टाली शादी

07 Apr, 2020 977

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पुलिस दिन रात अपनी सेवा दे रही है. ऐसे में खबर है कि एक महिला दारोगा ने अपनी ड्यूटी की वजह से अपनी शादी को टाल दी है. गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस की महिला दरोगा शाहिदा परवीन ने अपनी शादी स्थगित कर अपने फर्ज को तरजीह देकर एक नायाब मिसाल पेश की है। शाहिदा ने अपनी आने वाली खूबसूरत जिंदगी के आगे वर्दी के फर्ज को चुना और कोरोना को हराने के बाद ही निकाह करने का फैसला लिया। टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती में महिला उप निरीक्षक के पद पर तैनात शाहिदा आजकल लॉकडाऊन के कारण पलायन कर रहे मजदूरों के लिए बने राहत शिविर की प्रभारी हैं। शाहिदा ने बातचीत में बताया कि उनके और उनके होने वाले पति के मन में यह बात आई कि जब पूरा देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है तो ऐसे में उनका भी यह कर्तव्य बनता है कि अपनी डयूटी को तरजीह दी जाए. उन्होंने कहा कि इसके चलते हम दोनों ने पांच अप्रैल को होने वाली अपनी शादी स्थगित करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब भी देश में हालात सामान्य होंगे तब शादी की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके दूल्हे का नाम शाहिद है और वह रेलवे में ट्रैवल टिकेट इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशोक कुमार ने शाहिदा के इस फैसले को स्वागत योग्य बताते हुए उनके इस निर्णय की प्रशंसा की. निश्चित रूप से आज के दौर में इस तरह का फैसला बहुत काम देखने को मिलता है.

अन्य खबरे