Breaking News

तीन तलाक मामले में अबतक 216 मामले दर्ज़

27 Aug, 2019 1163
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

तीन तलाक के मामले में अबतक 216 मामले दर्ज हो चुके हैं. गौरतलब है कि तीन तलाक रोधी कानून बनने के बाद उत्तर प्रदेश में तलाक से जुड़े मुकदमों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. प्रदेश पुलिस के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने मंगलवार बताया कि गत एक अगस्त को तीन तलाक रोधी कानून बनने के बाद से सूबे में बड़ी संख्या में तीन तलाक पीड़ित महिलाएं अपने शौहरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रही हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 21 अगस्त तक तलाक-ए-बिदत के 216 मामले दर्ज किये जा चुके हैं. 
इनमें सबसे ज्यादा 26 मुकदमे मेरठ में, सहारनपुर में 17 और शामली में 10 मुकदमे दर्ज किये गये हैं. इन जिलों में मुस्लिमों की खासी आबादी है. अधिकारी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में तीन तलाक के 10 मुकदमे दर्ज किये गये हैं. उन्होंने बताया कि दर्ज मुकदमों के मुताबिक, तीन तलाक के ज्यादातर मामले दहेज, संपत्ति के विवाद और घरेलू हिंसा की वजह से हुए हैं. हालांकि 216 में से दो-तीन मामलों को छोड़कर किसी में भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.  

अन्य खबरे