Breaking News

न भूलेंगे, न माफ करेंगे अब बदला लेंगे : सीआरपीएफ

16 Feb, 2019 1438

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

सीआरपीएफ ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद तय कर लिया है कि इस कायरपूर्ण हमले को हम न भूलेंगे, न माफ़ करेंगे, अब सिर्फ बदला लेंगे. हर देशवासी की यही इच्छाहै कि जवानों की शहादत का बदला लिया जाये. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई, समय, स्थान व स्वरूप तय करने की पूरी स्वतंत्रता है. वहीं, अपने साथियों को खोने के बाद भी सुरक्षा बलों के हौसले बुलंद हैं. सीआरपीएफ ने भी कहा है कि वह अपने 40 जवानों की शहादत को न तो भूलेगा और न ही माफ करेगा, बल्कि इसका बदला लेगा. देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हम पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को सलाम करते हैं. शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं. इस क्रूरता को न भूलेंगे, न माफ करेंगे, बदला लेंगे.

अन्य खबरे