Breaking News

बिजली गिरने से महाराष्ट्र में पांच लोगों की जान गई

12 Jun, 2022 653

संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. बता दें कि मराठवाड़ा में बिजली गिरने से पांच लोगों की जान चली गई है. जालना जिले में ही तीन लोगों की जान गई है तो औरंगाबाद जिले में भी दो लोगों की मौत हुई है. औरंगाबाद, हिंगोली और नांदेड़ जिले में जोरदार बरसात शुरू है. इस साल मराठवाड़ा में जमकर बारिश होने का अनुमान है. राज्य के कई जिले में तेज हवाओं के साथ बरसात की धुआंधार बैटिंग शुरू है. गौरतलब है कि जानवरों को चराने गए एक चरवाहे के शरीर पर बिजली गिर गई. इस वजह से बुजुर्ग पिसाराम चचाने की मौत हो गई. इसी तरह भंडारा जिले के लाखनी तालुका के शिवनी मोगरा इलाके में दो बच्चे बिजली गिरने से जख्मी हो गए. इन दोनों के नाम क्रांतिवीर सुभाष गरपडे (उम्र 12) और छकुली हिमांशी राजू नेवारे (उम्र 10) है. पिसाराम गाय चराने गए थे और ये दोनों बच्चे बकरियां चराने गए थे. इसी दौरान मूसलाधार बरसात शुरू हो गई. पिसाराम और दोनों बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. तभी अचानक बिजली गिरी और ये तीनों बुरी झुलस गए. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में हड़कंप मच गया है. 

अन्य खबरे