महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस से ग्रसित माहौल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. बिहार के नवादा और बेगूसराय जिलों में शनिवार को कोरोना संक्रमण का दो-दो नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर अब 64 हो गई है। इसी बीच बिहार से एक खबर है कि फुलवारी शरीफ में छपरा की एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। सभी चारों बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ. रहमान ने बताया कि दो दिन पहले महिला नर्सिंग होम आई थी। यह मेरे इलाज में नहीं थी। छपरा की महिला व उसके चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला को दो बेटी पहले से है। उसका पति सउदी में रहता है। उन्होंने कहा कि करीब 20 साल की प्रैक्टिस में पहली बार ऐसा मैंने देखा है। इससे पहले एक महिला का ऑपरेशन किया था। उसने तीन बच्चों को जन्म दिया था। यह ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ताल्लुक रखने वाली 28 वर्षीय रेहाना ने भी पिछले साल एक साथ चार बच्चों को जन्मा तो वह हैरान रह गई। लखनऊ के अस्पताल में रेहाना ने अपने चार बच्चों का सफलतापूर्वक जन्म दिया, इनमें से दो लड़के और दो लड़कियां हैं।