Breaking News

बिहारी फ्रंट द्वारा मुंबई में छठ पूजा की सिल्वर जुबली

25 Oct, 2022 839
संजय मिश्रा/in24 न्यूज़ 
 
      मुंबई में संजय निरुपम द्वारा 1998 में स्थापित बिहारी फ्रंट द्वारा इस साल जुहू बीच पर छठ पूजा का सिल्वर जुबली आयोजन 30 अक्टूबर को होने जा रहा है। मुंबई के जुहू बीच पर हर साल इसका भव्य आयोजन किया जाता है। बिहारी फ्रंट के अध्यक्ष अंजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल भी हम अपने पारंपरिक छठ पूजा का आयोजन करने जा रहे हैं और इस ख़ास आयोजन में बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार और बिहार के बेटे पंकज त्रिपाठी का सम्मान किया जायेगा। उसके साथ बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका सुश्री चंदन तिवारी और सुश्री प्रिय मल्लिक अपनी गायकी प्रस्तुत करेंगी। छठ पूजा में हर साल संजय निरुपम के मार्गदर्शन में अनेक बड़ी हस्तियों का शामिल होना जारी रहा है। इस कड़ी में बिहारी फ्रंट के मंच पर इससे पहले विंध्यवासिनी देवी, शारदा सिन्हा, विजया भारती, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, शेखर सुमन, उदित नारायण, मनोज वाजपेयी, गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेरॉय, सोनू निगम, दलेर मेहंदी, भरत शर्मा, राजू श्रीवास्तव, राजपाल यादव, कल्पना पटवारी, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव समेत अनेक हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।  इस मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का का संचालन बिहारी फ्रंट के महासचिव अवनींद्र आशुतोष सालों से करते आ रहे हैं। जुहू बीच पर छठ व्रतियों के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था भी हर साल की तरह इस साल भी की गई है। संस्था को सुचारु बनाने में प्रदीप सिन्हा, रमेश उपाध्याय, कमलेश झा, संतोष झा, जयप्रकाश सिंह समेत अनेक सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। बता दें कि जुहू बीच पर सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किये जाते रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इस साल की विशेषता यह है कि कोरोना काल के बाद इसका आयोजन मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों और मुंबई वासियों के लिए एक यादगार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य खबरे